विराट कोहली की बेटी को सोशल मीडिया पर मिली दुष्कर्म की धमकी, दिल्ली महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

Virat Anushka and Vamika

यह तस्वीर विराट कोहली द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई

The Hindi Post

नई दिल्ली | भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की बेटी को सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की धमकी मिलने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी किया है।

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि, मेरे संज्ञान में आया है कि भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की 9 महीने की बेटी को कुछ लोग रेप की धमकी दे रहे हैं क्योंकि इंडियन क्रिकेट टीम पाकिस्तान से हार गई। वहीं विराट भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी के समर्थन में उतरे, क्योंकि शमी के धर्म को लेकर लोगो ने उनको निशाना बनाया था।

Rape Threat To Virat's Daughter

महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है ताकि इस मामले में जल्द से जल्द कार्यवाही होते हुए मुकदमा दर्ज हो और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

दरअसल टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में पाकिस्तान से मिली करारी हार के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को निशाना बनाया गया। वहीं उनके धर्म को लेकर उनपर टिप्पणी की गई।

इन सबके बीच भारतीय कप्तान विराट कोहली उनके समर्थन में उतरे थे। इसी पर नाराज हो कर ट्रोलर्स ने सोशल मीडिया पर उनकी बेटी पर असंवेदनशील टिप्पणी कर दुष्कर्म की धमकी दे डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!