ईशान किशन की आंधी में उड़े बांग्लादेशी गेंदबाज, केवल 126 गेंदों पर जड़ा दोहरा शतक

Ishan Kishan BCCI

Photo: BCCI

The Hindi Post

युवा भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन ने इतिहास रच दिया है. ईशान ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे में दोहरा शतक जड़ दिया है. यह उनके करियर का पहला शतक भी है. ईशान की आंधी में बांग्लादेशी गेंदबाज उड़ गए.

ईशान किशन वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. वह वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

ईशान से पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा ने दोहरा शतक लगाया था.

ईशान ने केवल 126 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया. उन्होंने 24 चौके और 10 छक्के जमाए. ईशान ने करीब 160 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. वो 210 रन (131 गेंद) बना के आउट हुए. उनके आउट होने पर बांग्लादेशी गेंदबाजों ने राहत की सांस ली.

इस ऐतिहासिक पारी में ईशान किशन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!