बच्ची के साथ अभद्रता करते हुए शख्स का वीडियो वायरल, दिल्ली महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Delhi Women Commission (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को एक बच्ची को गालियां देते हुए और एक समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हुए देखा जा सकता है। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है।

इस नौ सेकंड की वीडियो क्लिप में, उक्त शख्स एक विशेष समुदाय के खिलाफ टिप्पणियां कर रहा था और लड़की के साथ अभद्रता से पेश आ रहा था।

इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने रविवार को दिल्ली पुलिस को एक नोटिस जारी कर मामले में दर्ज एफआईआर का विवरण मांगा।

मालीवाल ने कहा, वह आदमी साफतौर से छोटी लड़की को डरा रहा है, जिसे वीडियो में देखा जा सकता है। लड़की डरी हुई है और कांप रही है। यह बहुत ही गंभीर मामला है।

डीसीडब्ल्यू प्रमुख मालीवाल ने तीन दिनों के भीतर दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

हालांकि, दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!