अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर सख्त और कठोर कार्रवाई चाहती है वीएचपी

AMU IANS_800x535

अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | विश्व हिंदू परिषद ने मांग की है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जितेंद्र कुमार के खिलाफ तुरंत और कठोर कार्रवाई की जाए। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने जितेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया है।

विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि हिंदू देवी देवताओं को बलात्कारी बताने वाले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर व उसके सभी षड्यंत्रकारियों पर कठोरतम कार्रवाई जरूरी है। इन जहरीले फनों को अविलम्ब कुचलना जरूरी है।

वहीं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय हिंदू कथाओं में बलात्कार के जिक्र पर कड़ी निंदा करता है और छात्रों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए डॉ. जितेंद्र कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि विश्व हिंदू परिषद विश्वविद्यालय की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। वीएचपी के प्रवक्ता का कहना है कि प्रोफेसर जितेंद्र सिंह का अस्थायी निलंबन कर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी अपने कुकर्मों पर पर्दा डाल रही है। विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर का निलंबन होना चाहिए। वहीं आरोपी प्रोफेसर की अविलम्ब गिरफ्तारी बहुत जरूरी है। हिंदुओं को भी न्याय चाहिए।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने बुधवार को प्रोफेसर जितेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया। प्रोफेसर ने हिंदू पौराणिक कथाओं में बलात्कार की घटनाओं के बारे में कथित तौर पर एक स्लाइड में हिंदू देवताओं का उल्लेख किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू ने विश्व विद्यालय में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार को 24 घंटे के अंदर मामले पर अपना जवाब देने का निर्देश दिया था। हालांकि नोटिस मिलने के कुछ ही देर बाद जितेंद्र सिंह ने बिना शर्त माफी मांगी है।

विश्वविद्यालय प्रशासन का इस पूरे प्रकरण पर कहना है कि एएमयू ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति का भी गठन किया है और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की सिफारिश की है कि भविष्य में यह घटना दोबारा न हो।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!