इस भारतीय बल्लेबाज ने कर दिया कमाल, 14 गेंदो में ठोंका ‘पचासा’…….

Cricket stadium Grok X Image AI Photo (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - Grok)

The Hindi Post

इस भारतीय बल्लेबाज ने कर दिया कमाल, 14 गेंदो में ठोंका ‘पचासा’…….

 

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का विस्फोटक फॉर्म थमने का नाम नहीं ले रहा. IPL 2026 से पहले डीवाई पाट‍िल टी20 कप ( DY Patil T20 Cup) में उन्होंने 26 फरवरी को सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर एक और धमाकेदार पारी खेली.

डीवाई पाट‍िल ब्लू (DY Patil Blue) की ओर से खेलते हुए इंड‍ियन नेवी (Indian Navy) के ख‍िलाफ वैभव ने 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. पहले ही ओवर में 4 गेंदों पर 16 रन ठोककर उन्होंने इरादे साफ कर दिए. 12 गेंदों में 43 रन तक पहुंचने के बाद उन्होंने छक्का और चौका लगाकर पांचवें ओवर में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया, उनका अर्धशतक मात्र 14 गेंदों में आया.

इसके बाद भी उनका हमला जारी रहा. एक और छक्का लगाने के बाद वह 19 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए और 331.58 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से रन बनाए. मुकाबले में विपक्षी टीम  थी.

Photo: Instagram/Vaibhav Suryavanshi

डीवाई पाटिल ब्लू के लिए अर्जुन तेंदुलकर ने भी ऑलराउंड प्रदर्शन किया. उन्होंने 29 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए, जिसमें उनके 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. गेंदबाजी करते हुए अर्जुन को एक विकेट मिला. उनको इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का ख‍िताब द‍िया गया. अर्जुन आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलते हुए नजर आएंगे. अर्जुन ने ही 20वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का मारकर अपनी टीम को जीत द‍िलाई. वैभव ने पहली बार सुर्खियां तब बटोरी थीं जब उन्होंने आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) में गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ दिया था. तब वो महज 14 साल 32 दिन की उम्र में वह लीग इतिहास के सबसे युवा शतकवीर बने. यह किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज IPL शतक भी था.

युवा स्तर पर भी उनका प्रदर्शन असाधारण रहा है. 25 यूथ वनडे मैचों में उन्होंने 1,412 रन 56.48 की औसत से बनाए हैं, जबकि 165.72 का स्ट्राइक रेट उनकी आक्रामक शैली को दर्शाता है. इस दौरान उन्होंने चार शतक और सात अर्धशतक लगाए. उनका सर्वोच्च स्कोर 175 रन रहा, जो उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में Under-19 World Cup के फाइनल में बनाया था, जिसे भारत ने जीता.

यूथ टेस्ट में भी उन्होंने छह मैचों में 33.1 की औसत और 136.77 के तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, लेकिन सबसे बड़ा प्रभाव उन्होंने टी20 प्रारूप में छोड़ा है. टी20 में आंकड़े ही कहानी बता रहे हैं

अब तक खेले 18 टी20 मुकाबलों में वैभव 701 रन बना चुके हैं. जहां उनका स्ट्राइक रेट 204.37 है. हाल ही में बोर्ड परीक्षा छोड़ने को लेकर चर्चा में रहे इस युवा बल्लेबाज ने मैदान पर अपने प्रदर्शन से ही जवाब दिया है.


The Hindi Post
error: Content is protected !!