टी20 वर्ल्ड कप 2026 को बीच में छोड़कर घर लौटे रिंकू सिंह, क्या है इसकी वजह ?
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. मंगलवार को सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, स्टार ऑलराउंडर रिंकू सिंह ‘मेडिकल इमरजेंसी’ के कारण उत्तर प्रदेश रवाना हो गए है. चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस निर्णायक मैच से ठीक पहले रिंकू का अचानक जाना टीम इंडिया के लिए झटका है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिंकू सिंह के पिता लिवर कैंसर के फोर्थ स्टेज के कैंसर से जूझ रहे हैं और स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सूत्रों के मुताबिक, रिंकू मंगलवार को चेन्नई में टीम के साथ अभ्यास सत्र में भी शामिल नहीं हुए और इस बात की प्रबल संभावना है कि वह अगले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.
इस बात की पूरी संभावना है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ इस निर्णायक मुकाबले के लिए भारतीय टीम प्रबंधन संजू सैमसन को अंतिम एकादश (Playing XI) में शामिल कर सकता है.
आईएएनएस/हिंदी पोस्ट डॉट इन
