15 से 18 साल के बच्चों के लिए 3 जनवरी से शुरू होगा कोविड-19 टीकाकरण अभियान: पीएम मोदी
फोटो क्रेडिट: ट्विटर@बीजेपी4इंडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात को देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले तेज़ी से बढ़ रहे है। ऐसे हालात में सतर्क रहने की जरूरत है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 से 18 साल की आयु के बच्चो के लिए देश में टीकाकरण का कार्यक्रम शुरू होगा। 3 जनवरी 2022 से इसकी शुरुआत की जाएगी।
पीएम् मोदी ने कहा कि, “60 वर्ष से ऊपर की आयु के कॉ-मॉरबिडिटी वाले नागरिकों को, डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की Precaution Dose का विकल्प उनके लिए भी उपलब्ध होगा। ये भी 10 जनवरी से उपलब्ध होगा।”
“भारत ने इस साल 16 जनवरी से अपने नागरिकों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया था। ये देश के सभी नागरिकों का सामूहिक प्रयास और सामूहिक इच्छाशक्ति है कि आज भारत 141 करोड़ वैक्सीन डोज के अभूतपूर्व और बहुत मुश्किल लक्ष्य को पार कर चुका है।”
उन्होंने कहा कि, “आज भारत की वयस्क जनसंख्या में से 61 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। इसी तरह, वयस्क जनसंख्या में से लगभग 90 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगाई जा चुकी है।”
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
