उप्र में 3 बच्चों की मां 8वीं क्लास के छात्र के साथ भागी

Hindi Post_600x600
The Hindi Post

गोरखपुर | उत्तर प्रदेश में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां 3 बच्चों की मां 8वीं क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ कथित तौर पर भाग गई है। लड़के के परिवार ने कैंपियरगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। अब मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अब तक दोनों का पता नहीं चला है।

29 साल की यह विवाहित महिला और 15 साल का लड़का बुधवार के दिन लगे शिवरात्रि के मेले से गायब हैं। पहले तो उनके परिवारों ने अपने स्तर पर उन्हें खोजा लेकिन जब वे गुरुवार तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने शुक्रवार की शाम पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया है कि महिला और लड़का पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन उनकी उम्र में इतना अंतर होने के कारण किसी को भी उन पर शक नहीं हुआ।

कैंपियरगंज के सर्किल ऑफिसर राहुल भाटी ने बताया, “लड़के के परिवार की शिकायत पर महिला के खिलाफ धारा 363 और 365 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हम उनको खोजने की कोशिश कर रहे हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला 3 छोटे बच्चों की मां है। उसके पति ने पुलिस को बताया है कि कुछ समय से महिला का व्यवहार उसके प्रति बदल गया था, लेकिन उसने कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसा कुछ हो सकता है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!