पीएम मोदी के पास आया अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का फोन, किस मुद्दे पर हुई बात ?
फाइल फोटो | आईएएनएस
पीएम मोदी के पास आया अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का फोन, किस मुद्दे पर हुई बात ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि हमारे बीच भारत और अमेरिका के अंतर्राष्ट्रीय रणनीतिक साझेदारी को लेकर अहम मुद्दों पर बात हुई. साथ ही, उन्होंने जेडी वेंस को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर बधाई भी दी.
यह बातचीत तुर्की, सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुए ‘मक्का रक्षा समझौते’ के तुरंत बाद हुई है. इसे ईरान ने महज कागजी आश्वासन करार दिया है.
वार्ता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिका में रूसी तेल खरीदने वाले देशों (भारत और चीन सहित) पर 100% टैरिफ लगाने वाला बिल चर्चा में है. हालांकि, दोनों देशों के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (ट्रेड डील) पर बातचीत जारी है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
