गाली-गलौज पर उतर आए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, ईरान के लिए किया अपशब्दों का प्रयोग, दे डाली यह चेतावनी
फोटो: आईएएनएस
गाली-गलौज पर उतर आए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, ईरान के लिए किया अपशब्दों का प्रयोग, दे डाली यह चेतावनी
वाशिंगटन | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटो की मोहलत दी थी. इस मियाद के पूरे होने के 24 घंटे पहले ही उन्होंने ईरान से गुस्से में कहा है कि होर्मुज खोलो नहीं तो मंगलवार को अंजाम भुगतने को तैयार रहो. इसके साथ ही ट्रंप ने दूसरी पोस्ट में घायल कर्नल को बचाने की कहानी भी बताई.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि यूएस मंगलवार को ईरान के बिजली घरों और पुलों पर हमला करेगा. ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट करके ट्रंप ने ईरान को गाली भी दी.
उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा, “मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे, दोनों एक साथ होंगे (धमकी कि दोनों ही अमेरिका के निशाने पर होंगे). होर्मुज खोलो, वरना नरक में रहोगे. बस देखते रहो.’ और आखिर में लिखा, ‘अल्लाह की तारीफ करो!
इससे पहले ट्रंप ने ईरान में मार गिराए गए F-15 लड़ाकू विमान के पायलट को बचाने की कहानी सुनाई. उन्होंने कहा कि उनकी (पायलट) हालत काफी गंभीर थी. उन्होंने लिखा, “वह कर्नल रैंक का अधिकारी है. ईरान की फौज उन्हें पूरी शिद्दत से ढूंढ रही थी. ऐसे समय में उन्हें बचाया गया. ट्रंप के मुताबिक, इस तरह के अभियान काफी जोखिम भरे होते हैं.
उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीम ने खतरनाक इलाके (ईरान में) में सात घंटे बिताए. उन्होंने कहा, “दूसरा रेस्क्यू मिशन पहले के बाद चलाया गया जिसमें पायलट को दिन के उजाले में बचाया गया. इसके लिए सात घंटे तक ईरान के ऊपर ऑपरेशन चला.” ट्रंप ने इस मिशन को ‘बहादुरी और कौशल का अभूतपूर्व प्रदर्शन’ बताया.
ट्रंप ने कहा कि वह इस विषय पर सोमवार को ओवल ऑफिस में सेना के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
इस बीच इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप की खूब तारीफ की है.
ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले ‘होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो’
