क्या डोनाल्ड ट्रंप अस्पताल में भर्ती है ?, क्या कहा व्हाइट हाउस ने

Donald Trump 26 (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

क्या डोनाल्ड ट्रंप अस्पताल में भर्ती है ?, क्या कहा व्हाइट हाउस ने

 

वॉशिंगटन | सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही उन अटकलों को व्हाइट हाउस ने खारिज कर दिया है जिनमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अस्पताल में भर्ती होने का दावा किया जा रहा था. व्हाइट हाउस ने इस दावे को गलत बताते हुए स्पष्ट किया कि यह अफवाहें नियमित ‘प्रेस लिड के बाद फैलीं.

दरअसल, शनिवार सुबह 11 बजे (ईटी) व्हाइट हाउस ने ‘ट्रैवल और फोटो लिड’ घोषित किया था जिसका मतलब होता है कि उस दिन राष्ट्रपति की कोई और सार्वजनिक उपस्थिति नहीं होगी. इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया कि ट्रंप को वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर ले जाया गया है.

हालांकि, फैक्ट-चेक के बाद यह जानकारी सामने आई कि एक वीडियो जो वायरल हो रहा है और जिसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप को अस्पताल ले जाया जा रहा है, वो साल 2024 का है. यह वीडियो तब का है जब राष्ट्रपति ट्रंप पेंसिल्वेनिया में गोली लगने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बाहर निकल रहे थे.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!