उर्वशी रौतेला की मां ने शेयर की ऋषभ पंत की तस्वीर, कहा – ‘अफवाह एक तरफ और आप का स्वास्थ्य दूसरी तरफ’

Rishabh Pant and Urvashi and Mother (1) (1)
The Hindi Post

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर (शुक्रवार) को एक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए थे. यह हादसा उत्तराखंड में रूड़की के पास हुआ था. वर्तमान में पंत का इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है. उनके लिए दुआओं का दौर जारी है.

उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करने वालों में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला भी शामिल है.

हाल में ही उन्होंने, ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा Social media की अफ़वाह एक तरफ़ 😇 और आप का स्वस्थ हो के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करना दूसरी तरफ़, सिद्धबलिबाबा आप पर विशेष कृपा करे 🙏आप सभी लोग भी प्रार्थना करे. उन्होंने ऋषभ पंत की एक फोटो भी पोस्ट की.

Meera Rautela (1)

मीरा के पोस्ट शेयर करते ही कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने उनकी बेटी उर्वशी को टैग कर उन्हें भी पोस्ट करने (ऋषभ के लिए) को कहा. पंत के एक्सीडेंट होने पर उर्वशी ने सीधे तौर पर कोई कमेंट नहीं किया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!