नाबालिग बेटी को सौतेली मां ने बक्से में किया बंद, बेहोशी की हालत में मिली

FIR

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) | उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक गर्भवती महिला पर अपनी नौ साल की सौतेली बेटी को कथित तौर पर एक बक्से में बंद करने का आरोप लगा है. महिला के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

आरोपी महिला का नाम शिल्पी है. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, नौ साल की बच्ची राधिका के सोमवार शाम लापता होने की सूचना मिली थी. पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वह बेहोशी की हालत में एक बक्से में मिली.

पुलिस उपाधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि लड़की ने बाद में पुलिस को बताया कि उसकी सौतेली मां ने उसे बक्से में बंद कर दिया था.

नाबालिग लड़की के पिता सोनू शर्मा ने पहली पत्नी से तलाक के बाद शिल्पी से दूसरी शादी की थी.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!