UP: लोकसभा चुनाव से पहले तीन आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

IPS Transfer (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

लखनऊ | लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को उत्तर प्रदेश के तीन आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए.

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन को हटा दिया गया है. उनकी जगह अब मोहित अग्रवाल नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं.

वहीं, अशोक मुथा जैन को अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (लखनऊ) बनाया गया है.

शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय नीलाब्जा चौधरी को पुलिस महानिरीक्षक एटीएस बनाया गया है.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!