BJP को झटका! एक और भाजपा सांसद कांग्रेस में हुए शामिल

Rahul Kaswan joins BJP (1)

इस फोटो को सांसद राहुल कस्वां द्वारा ट्वीट किया गया है

The Hindi Post

राजस्थान के चूरू से सांसद राहुल कस्वां सोमवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए. राहुल कस्वां ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

कांग्रेस में शामिल होने के बाद सांसद राहुल कस्वां ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “समस्त भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं श्री अमित शाह जी का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मुझे 10 वर्षों तक चूरू लोकसभा परिवार की सेवा करने का अवसर दिया.”

उन्होंने आगे कहा, “किसान परेशान थे और उनकी आवाज दबाई जा रही थी. सामंतवादी लोगों की सोच आगे बढ़ती जा रही है. किसान की आवाज को अनसुना किया जा रहा है. ऐसे अनेकों मुद्दे हैं, जिसके चलते आज मैंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की. मैं कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद करता हूं.”

राहुल कस्वां ने कहा, “मैं चूरू लोक सभा क्षेत्र के लोगों की सेवा करता रहूँगा.”

इससे पहले भाजपा से इस्तीफा देते हुए राहुल कस्वां ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा था, ”राम-राम मेरे चूरू लोकसभा परिवार… मेरे परिवारजनों! आप सब की भावनाओं के अनुरूप, मैं सार्वजनिक जीवन का एक बड़ा फैसला लेने जा रहा हूं. राजनीतिक कारणों के चलते आज इसी समय, मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं संसद सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं. समस्त भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझे 10 वर्षों तक चूरू लोकसभा परिवार की सेवा करने का अवसर दिया. विशेष आभार मेरे चूरू लोकसभा परिवार का, जिन्होंने मुझे सदैव बहुमूल्य साथ, सहयोग और आशीर्वाद दिया.”

बता दे कि दो दिनों में भाजपा के दो सांसद कांग्रेस में शामिल हुए है. रविवार को हरियाणा के हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे.

कांग्रेस में शामिल हुए बृजेंद्र सिंह (बाए) और राहुल कस्वां (दाए) - फोटो | - यह तस्वीर कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह द्वारा ट्वीट की गई है
कांग्रेस में शामिल हुए बृजेंद्र सिंह (बाए) और राहुल कस्वां (दाए) – फोटो | – यह तस्वीर कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह द्वारा ट्वीट की गई है

बृजेंद्र सिंह सुबह 11 बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निवास 10 राजाजी मार्ग पर पहुंचे थे. यहां पहले से ही मौजूद हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया, राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक और अजय माकन उपस्थित थे. इन सभी की उपस्थिति में बृजेंद्र सिंह कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!