यूपी एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची जारी, अपना नाम देखने के लिए तुरंत फॉलों करें ये स्टेप….

SIR UP

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

यूपी एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची जारी, अपना नाम देखने के लिए तुरंत फॉलों करें ये स्टेप….

 

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है. अंतिम सूची के अनुसार, प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 13,39,84,792 हो गई है.

मतदाता अपनी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/,  https://electoralsearch.in/ या ceouttarpradesh.nic.in पर जाकर आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके लिए Electoral Roll सेक्शन में जाकर राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश चुनें, फिर Final Roll 2026 या SIR Final Roll 2026 का चयन करें. इसके बाद जिला, विधानसभा क्षेत्र और बूथ नंबर दर्ज करें या नाम, पिता/पति का नाम और उम्र के आधार पर खोजकर सूची डाउनलोड कर सकते हैं.

यदि किसी मतदाता का नाम अंतिम सूची में नहीं है, तो वह फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण करा सकता है. यह प्रक्रिया ऑनलाइन https://voters.eci.gov.in/ के माध्यम से मोबाइल नंबर की सहायता से पूरी की जा सकती है. साथ ही आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध है.

अंतिम मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,30,71,061 (54.54%) है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 6,09,09,525 (45.46%) है. तृतीय लिंग के 4,206 मतदाता भी सूची में शामिल हैं.

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक चले 166 दिवसीय विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का सफलतापूर्वक समापन हो गया है. इस अभियान में 75 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों, 403 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, 12,758 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, 18,026 बीएलओ सुपरवाइजरों और 1,77,516 बूथ लेवल अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके अलावा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के 5,82,877 बूथ लेवल एजेंटों और करोड़ों मतदाताओं ने भी सक्रिय सहयोग दिया.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!