नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ, क्या वह मोदी सरकार में बनेंगे मंत्री ?

Nitish Kumar 4 (1) (1)

बिहार सीएम नितीश कुमार की फाइल फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ, क्या वह मोदी सरकार में बनेंगे मंत्री ?

 

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेकर नई पारी शुरुआत कर दी है. हालांकि अटकलें थीं कि उन्हें केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है लेकिन सूत्रों के अनुसार वह केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे.

अब उनका फोकस बिहार में नई सरकार का मार्गदर्शन करने और जेडीयू (अपनी पार्टी के) संगठन को मजबूत करने पर रहेगा. वह संसद सत्र के दौरान दिल्ली में रहेंगे और बाकी समय बिहार में सक्रिय रहेंगे.

नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बन जाने के साथ ही उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल का अंत हो गया है. 14 अप्रैल को एनडीए विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री का चयन होने की संभावना है.

इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम के साथ, नीतीश कुमार देश के उन विरले नेताओं की श्रेणी में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने चारों प्रमुख विधायी सदनों—विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा—में अपनी सेवाएं दी हैं.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!