उप्र : 50 रुपये की उधारी पर दोस्त ने की दोस्त की हत्या

Dead Body Depositphotos_316440000_s-2019 (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) | उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 30 वर्षीय शख्स ने अपने दोस्त की महज इस वजह से हत्या कर दी क्योंकि वह उधार के 50 रुपये नहीं चुका रहा था। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

22 फरवरी को बरोली गांव के रहने वाले विजयपाल की उनके दोस्त ब्रह्मानंद ने हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, विजयपाल और ब्रह्मानंद आपस में पड़ोसी और दोस्त थे। दोनों एक साथ कंस्ट्रक्शन लेबर का काम करते थे।

22 फरवरी की शाम दोनों शराब पी रहे थे और इसी दौरान दोनों के बीच 50 रुपये को लेकर बहस शुरू हुई, जो विजयपाल ने ब्रह्मानंद से लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्से में आकर ब्रह्मानंद ने अपने दोस्त का गला दबा दिया और उसने यह बात भी कबूली है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा, “पुलिस की एक टीम विजयपाल की हत्या के लिए ब्रह्मानंद की तलाश कर रही थी। एक गुप्त सूचना के बाद, उसे प्रतापपुरा क्रॉसिंग से गिरफ्तार किया गया। शुरुआती पूछताछ के दौरान ब्रह्मानंद ने कहा कि 50 रुपये को लेकर उसका विजयपाल के साथ झगड़ा हुआ था। हमें हत्या में किसी और के भी शामिल होने का शक है। मामले की विस्तार से जांच की जा रही है।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!