धीरेंद्र शास्त्री की अश्लील तस्वीर इंटरनेट पर की शेयर, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
Photo: Twitter/Bageshwar Dham Sarkar
शाहजहांपुर | उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले एक शख्स ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक अश्लील तस्वीर कथित तौर पर फेसबुक पर पोस्ट कर दी थी.
इस शख्स पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
सर्किल ऑफिसर (तिलहर) प्रियांक जैन ने कहा कि शाहजहांपुर जिले के डभौरा गांव निवासी इरशाद हुसैन ने फेसबुक पर पोस्ट साझा किया था.
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेता सुरेश शर्मा पप्पू ने यह कहते हुए शिकायत दर्ज कराई है कि पोस्ट की गई फोटो अश्लील है और इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है.
आरोपी के खिलाफ धारा 153A (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना), 295A (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को उसके धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करना या अपमानित करने का इरादा रखना) और 505(2) आईपीसी (वर्गों के बीच शत्रुता, घृणा या दुर्भावना पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयान) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
आईएएनएस
