बिहार पुलिस की महिला पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग स्कूल शिक्षक को बेरहमी से डंडों से पीटा, वीडियो वायरल
बिहार के कैमूर में 2 महिला पुलिसकर्मियों ने एक बुजुर्ग की बर्बर तरह से पिटाई कर दी. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. वीडियो में देखा जा सकता हैं कि दो महिला कांस्टेबल, एक बुजुर्ग शख्स पर दनादन डंडे बरसा रही हैं. इस दौरान, बुजुर्ग व्यक्ति अपने को बचाने का प्रयास करते हुए दिख रहे हैं. वो महिला पुलिसकर्मियों से कहते हैं कि मेरा कसूर क्या हैं. इस पर भी दोनों कांस्टेबल उनको बेरहमी से पीटना जारी रखती हैं और कोई राहत नहीं देती.
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, बुजुर्ग शख्स एक टीचर हैं और वो साइकिल से घर लौट रहा था जब उसके साथ यह घटना घटी. यह घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही हैं. बुजुर्ग से मारपीट होते समय किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो वायरल हो गया. सबसे खास बात यह कि इस बुजुर्ग शख्स को कोई बचाने भी नहीं आया. लोग मूकदर्शक बने रहे.
कैसे ये पुलिसकर्मी एक बुज़ुर्ग को डंडे से बेरहमी से पीट रही हैं 😡
बताया जा रहा है बाबा स्कूल में टीचर हैं और उनका क़सूर ये था कि इन मैडमों के सामने इनकी साइकिल गिर गई। @YadavTejashwi जी, कार्यवाही कीजिए pic.twitter.com/CxFrmVRuLJ— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 21, 2023
एसपी ललित मोहन शर्मा ने मीडिया से कहा, “मामला संज्ञान में हैं. जांच एसडीओपी को दी गई है।.वीडियो देखकर लग रहा है कि पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास है. सख्त कार्रवाई की जाएगी.”
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
