यूपी : लिफ्ट में बच्चे को कुत्ते ने काटा, दर्द से कराहते बच्चे की नहीं की महिला ने कोई मदद, वीडियो वायरल

Dog bites boy in lift ghaziabad video viral (1)
The Hindi Post

गाजियाबाद | गाजियाबाद की एक सोसाइटी का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लिफ्ट में एक महिला अपने कुत्ते के साथ नीचे उतर रही है. उस लिफ्ट में मौजूद एक बच्चे को महिला के पालतू कुत्ते ने काट लिया.

बच्चा दर्द से तड़पने लगता है पर महिला उसकी कोई मदद नहीं करती और लिफ्ट के रुकने पर निकलकर चली जाती है.

वीडियो में यह देखने को मिल रहा है कि बच्चा बड़ी देर तक दर्द से तड़पता रहा. बाद में उसने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी. बच्चे के माता-पिता ने गाजियाबाद के नंद ग्राम पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने धारा 298 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. बच्चे के माता-पिता ने जब सोसाइटी में और लोगों से बातचीत की तो उन्हें पता चला कि इस महिला का कुत्ता पहले भी कई और लोगों को काट चुका है.

गौरतलब है कि गाजियाबाद में एक तरफ जहां आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, वहीं कुत्ता पालने वाले भी नियम-कानूनों का पालन नहीं कर रहे हैं. गाजियाबाद जिले के शालीमार गार्डन स्थित गौर एन्क्लेव-2 में भी पिछले कुछ दिनों के दौरान बच्चों और महिलाओं सहित कई लोग कुत्ते के काटने के शिकार हो चुके हैं, लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद नगर निगम चुपचाप बैठा हुआ है.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!