भारत का ‘सबसे बड़ा’ कार चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे
सांकेतिक तस्वीर (हिंदी पोस्ट)
नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने अनिल चौहान नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। अनिल पर पिछले 27 सालों में 5,000 से अधिक गाडियां (कार) चुराने का आरोप है।
अनिल 52 साल का है और वो असम का रहने वाला है। गिरफ्तारी के समय, अनिल के पास से 6 देसी पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस, चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक कार बरामद हुई है।
अनिल साल 1998 से लेकर अब तक 5,000 हजार से ज्यादा गाडियां चोरी कर चुका है। यह चोरियां उसने देश भर में की। वह चोरी की गाड़ी को नेपाल, जम्मू कश्मीर या उत्तर पूर्व के राज्यों में बेच देता था। चोरी की कार बेच कर अनिल ने खूब पैसा कमाया।
वह दिल्ली में खानपुर एक्सटेंशन में रहता है। उस पर 181 मामले दर्ज है।

पुलिस ने जानकारी दी कि वह असम में गेंडे की सींग की तस्करी करता था। वह अवैध हथियारों की सप्लाई भी करता था। इसके बाद अनिल, असम में ठेकेदार बन गया। इसके बाद, ईडी ने उसके यहां रेड मारी थी और संपत्ति जब्त कर ली थी। इसके बाद, अनिल ने फिर से चोरियां करनी शुरू कर दिया था।
पुलिस ने बताया कि 2015 में अनिल को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था पर 2020 में जमानत मिलने के बाद, वो बाहर आ गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल चौहान 1990 में दिल्ली में ऑटो रिक्शा चलाता था। इसके बाद ही वह अपराध की दुनिया में आ गया।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
