महिला सब-इंस्पेक्टर ने अपने बुजुर्ग ससुर को एक के बाद एक मारे कई थप्पड़, FIR दर्ज, वीडियो हुआ वायरल

Woman sub inspector thrashing father in law in Delhi (1)

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट

The Hindi Post

दिल्ली | एक महिला सब-इंस्पेक्टर (दिल्ली पुलिस) द्वारा कुछ लोगों की (लोगों में एक महिला भी शामिल) मौजूदगी में अपने ससुर को कई बार थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है. यह घटना दिल्ली के लक्ष्मी नगर की है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद, वायरल हो रहा है। यह घटना 4 सितंबर की है.

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, धारा 323/427 आइपीसी के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, महिला सब-इंस्पेक्टर अपने ससुर के साथ मारपीट करते हुए वायरल वीडियो में देखी जा सकती है.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस जानकारी को अधिकारियों को प्रेषित किया जा चुका है ताकि दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ उचित कार्यवाही की जा सके.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर महिला और बुजुर्ग के बीच कोर्ट में मामला भी चल रहा है.

VIDEO

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!