लड़की का वीडियो किया वायरल तो पंचायत ने सुनाई सजा, लड़के के मुंह पर लगवाए 15 जूते

Hapur Collage (1) (1)

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

उतर प्रदेश के हापुड़ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में पंचायत ने तुगलगी फरमान सुनाते हुए युवती का वीडियो वायरल करने के आरोपी को 15 जूते मारने की सजा सुनाई.

लड़की ने भी बिना देर किए आरोपी युवक पर जूते की बरसात कर दी. लड़की ने लड़के को 20 सेकंड में 15 बार अपनी चप्पल से मारा. इस दौरान, काफी लोग वहां खड़े थे जो इस घटना का गवाह बने. कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो अब वायरल हो रहा है.

मामला हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. आरोपी युवक पर युवती का वीडियो रिकॉर्ड करने और उसे वायरल करने का आरोप है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ने लड़की का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था और उस पर शादी करने का दवाब बना रहा था.

लड़की ने शादी से मना कर दिया था. बताया जा रहा है कि इसके बाद युवक ने वीडियो वायरल कर दिया था.

लड़की ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई. इसके बाद पंचायत बुलाई गई. पंचायत ने आरोपी को चप्पल से पीटने का फरमान सुनाया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!