मानवता शमर्सार: रेप का दोषी 7 साल जेल की सजा काटने के बाद भी नहीं सुधरा, अब पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
प्रतीकात्मक फोटो (आईएएनएस)
मध्य प्रदेश के सतना से एक बड़ी खबर सामने आई है. दुष्कर्म के मामले में एक दशक तक जेल में रहने के बाद छूटे व्यक्ति ने फिर से वही अपराध कर दिया है. इस व्यक्ति पर आरोप है कि उसने सतना में 5 साल की दलित बच्ची के साथ गंदा काम किया.
पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम (एक्ट) सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
इस घटना के सामने आने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि 10 वर्ष कारावास की सजा पाने के बाद भी अभियुक्त में कोई सुधर नहीं हुआ है. वह लगभग डेढ़ साल से जेल से बाहर था. इस बार उसने कथित तौर पर एक अन्य नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म किया है.
घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची बुधवार शाम करीब 5 बजे लापता हो गई. इसके बाद उसकी दादी ने उसे ढूंढना शुरू किया. कुछ दूरी पर बच्ची लहूलुहान हालत में मिली.
यह जानकारी सामने आई है कि आरोपी राकेश वर्मा उर्फ रक्कू बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने फुसला के अपने साथ ले जाने लगा. बच्ची की दादी ने उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ऑटो में बैठकर भाग निकला.
इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस मौके पर पहुंच गई. दो घंटे की मेहनत के बाद बच्ची मिल गई.
बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रीवा के संजय गांधी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने पुष्टि की कि मेडिकल रिपोर्ट से पता चला है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था.
पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि आरोपी ने इससे पहले 2012 में कोलगवां थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था. उस केस में कोर्ट ने उसे 10 साल की सजा सुनाई थी.
पुलिस ने बताया कि जेल में अच्छे व्यवहार के चलते उसकी तीन साल की सजा माफ कर दी गई थी. 18 महीने पहले राकेश वर्मा जेल से बाहर आ गया था. अब उसने एक बार फिर वही अपराध कर दिया है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
