नदी किनारे कपड़े धो रही महिला को मगरमछ ने बनाया निवाला, कोई मदद नहीं कर पाया; चौंकाने वाला वीडियो आया सामने

Odisha Crocodile (1)
The Hindi Post

ओडिशा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. राज्य के जाजपुर जिले में बुधवार को एक मगरमछ ने 35 वर्षीय महिला को जिंदा निगल लिया.

महिला का नाम ज्योत्सना जेना था. जब ज्योत्सना बिरुपा नदी के पास कपड़े धो रही थी तभी मगरमछ ने हमला कर दिया. वो ज्योत्सना को गहरे पानी में खींच ले गया.

यह घटना जिले के पलाटपुर गांव में बुधवार सुबह हुई.

इस दर्दनाक और डरावनी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जब मगरमछ ने महिला पर हमला किया और वो उसे गहरे पानी में खींच कर ले गया, वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों के सामने ही मगरमछ ने महिला के शरीर को नोच-नोच कर खाना शुरू कर दिया.

लोग डर और दहशत में चिल्लाते रह गए पर कोई कुछ नहीं कर पाया.

बाद में स्थानीय अग्निशमन दल ने तलाशी अभियान चलाया और महिला के आधे खाए हुए शव को नदी से बरामद किया.

DISCLAIMER: VIEWERS DISCRETION ADVISED

यह वीडियो कुछ दर्शकों के लिए अनुपयुक्त हो सकता है. इस वीडियो को देखने के लिए अपने विवेक का प्रयोग करे 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!