किस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ?, जानकारी आ गई सामने

UP Board Results (1)
The Hindi Post

किस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ?, जानकारी आ गई सामने

 

यूपी बोर्ड साल 2026 का हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट कल घोषित होगा. माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय, प्रयागराज से शाम 4 बजे रिजल्ट घोषित होगा. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऐसे में छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें और रिजल्ट आते ही तुरंत अपना स्कोरकार्ड चेक करें.

सूचित किया जाता है कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल दिनांक 23 अप्रैल को शाम 4 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा. परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद् की वेबसाइट www.upmsp.edu.in या डिजिलॉकर की वेबसाइट https://results.digilocker.gov.in/ पर देखा जा सकता है.

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!