दिल्ली में सनसनी: 22 वर्षीय युवती की हत्या, घर से मिला शव
फोटो क्रेडिट: आईएएनएस
बेहद सनसनीखेज : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, यौन शोषण की आशंका
दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है. यहां 22 वर्षीय युवती की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है. युवती एक बड़े अधिकारी की बेटी थी. पुलिस ने घर से शव बरामद किया है और जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली पुलिस के अनुसार, युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है. इस वारदात को अंजाम देने के लिए मोबाइल फोन की चार्जिंग केबल का इस्तेमाल किया गया है. पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा.
Delhi: A 22-year-old daughter of an IRS officer was found murdered at her residence in Amar Colony, South East Delhi. Preliminary information suggests sexual assault. The murder was allegedly committed by strangulation with a mobile charging cable. Suspicion has fallen on a… pic.twitter.com/Oxyx6AYAg0
— IANS (@ians_india) April 22, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को जब इस वारदात को अंजाम दिया गया तब युवती घर पर अकेली थी. उसके माता-पिता घर पर नहीं थे.
इस मामले में शक की सुई पूर्व घरेलू सहायक पर है. बताया जा रहा है कि इस नौकर को करीब डेढ़ महीने पहले ही नौकरी से हटा दिया गया था. पुलिस को संदेह है कि बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया गया होगा.
फिलहाल पुलिस आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है. उस तक पहुंचने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
