यूपी : चलती कार में हार्ट अटैक से भाजपा विधायक अरविंद गिरि का निधन

Arvind Giri BJP MLA (1)
The Hindi Post

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) | उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की गोला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अरविंद गिरि का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

जानकारी के मुताबिक, गिरि कार से लखनऊ के जा रहे थे। चलती गाड़ी में उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनका निधन हो चुका था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

अरविंद गिरि गोला गोरखनाथ विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!