चारा घोटाले में लालू यादव को सजा सुनाने वाले जज ने 59 साल की उम्र में की दूसरी शादी
सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के एक मामले में सजा सुनकर चर्चा में आए जज ने दूसरी शादी कर ली है. जज 59 साल के है, जबकि उनकी दुल्हन उनसे 9 साल उम्र में छोटी है. दोनों के बीच मोहब्बत थी जिसको शादी करके अंजाम तक पहुंचाया गया। यह शादी झारखंड के गोड्डा में हुई है.

शादी करने वाले जज का नाम है शिवपाल सिंह. उनकी पत्नी है वकील नूतन तिवारी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नूतन, भाजपा से भी जुड़ी है.
प्रभात खबर पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, जज शिवपाल सिंह और वकील नूतन तिवारी की मुलाकात गोड्डा कोर्ट परिसर में हुई थी. इसके बाद दोनों में जान-पहचान बढ़ी और फिर दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दोनों की दूसरी शादी है। दोनों के परिवारों ने रजामंदी दी जिसके बाद वो शादी के बंधन में बंध गए.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
