उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जिले के एक घर के अंदर, 90 सांपो का एक समूह मिला है। फिलहाल यह नहीं पता चल पाया है कि यह किस प्रजाति के सांप है। लोगों का कहना था कि यह कोबरा प्रजाति के सांप है। इन सांपो की संख्या लगभग 90 है।
ऐसा बताया जा रहा है कि यह सांप एक मिट्टी के बर्तन के अंदर थे। गृह स्वामी ने बहुत दिनों से इस मिट्टी के बर्तन को खोला नही था। आज जब उसने बर्तन खोला तो अंदर सांप देखकर हक्का बक्का रह गया। सवाल यह था कि इतने सारे सांप आए कहां से।
थोड़ी देर में ही खबर पूरे गांव में फैल गई। इतने सारे सांपो को एक साथ देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। हालांकि यह नहीं पता चल पाया कि इतने सारे सांप कहा से आए।
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम उस घर पहुंची जहां यह सांप थे और फिर उनको पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया।
आपको बताते चले यह मामला आलापुर तहसील के मदुआना गांव का है।
उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर में एक ही घर में सैकड़ों विषधर सांप मिलने से हड़कंप..
-घर में रखे मिट्टी के बर्तन को सांपों ने बनाया अपना ठिकाना, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना,
-आलापुर तहसील क्षेत्र के मदुआना गांव का मामला। pic.twitter.com/yYFZl0oHEQ
— Shivam Bajpai (@JBreakingBajpai) May 11, 2022
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क