UP: सट्टा खेलने और खिलाने वाले 7 गिरफ्तार, मुबंई और लखनऊ के मैच में लगावा रहे थे सट्टा, 4.5 लाख कैश मिला

Noida Satta
The Hindi Post

नोएडा | मुबंई और लखनऊ के बीच चल रहे आईपीएल मैच में सट्टा लगा रहे 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से सट्टे में प्रयोग किये जा रहे इलेक्ट्रिॉनिक डिवाइस, भारी मात्रा में नगदी व अन्य सामान बरामद हुआ है. ये लोग क्रिकेट लाइन एप के जरिए सट्टा खिलवाते थे. ये एप गूगल प्ले और आईओएस दोनों पर उपलब्ध है. इससे ये लोग रेट देखते थे. इसके बाद आगे सट्टा खिलवाते थे.

एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर बीट पुलिसिंग, मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से जानकारी ली गई. पता चला कि ग्राम गिझौड़ में बड़े पैमाने पर आईपीएल मैच के दौरान सट्टा लगाया जा रहा है. पुलिस ने यहां छापमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है. यहां मैच पर हार-जीत का सट्टा लगाया जा रहा था. इनके पास से जो मोबाइल मिले हैं, उनके डाटा से भी काफी जानकारी मिली है.

गिरफ्तार किए गए लोगों ने पहचान सचिन पुत्र सूरजभान, आदित्य पुत्र सूरजभान, नितीश जैन पुत्र शशिकान्त जैन, जयदेव पांडेय पुत्र प्रभाकर पांडये, पाण्डये कुमार पुत्र सिकन्दर, इंदु कुमार पुत्र केलु महतो और अभिनव पुत्र देवेन्द्र के रूप में हुई है. जिस मकान में सट्टा खिलवाया जा रहा था वो सचिन का है. पुलिस ने इनके पास से 4.5 लाख रुपए नकद, पंद्रह मोबाइल फोन, एक एलसीडी और रिमोट, एक ब्रॉड बैंड, चार लैपटॉप, आठ रजिस्टर/डायरी, एक वायस रिकार्डर भी बरामद किया है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!