उमेश पाल हत्याकांड: UP STF ने अतीक अहमद के बहनोई को किया मेरठ से गिरफ्तार

Ateek Ahmed Brother In Law (2) (1)
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और प्रयागराज पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में अतीक अहमद के बहनोई अखलाक अहमद को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार, 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल के शूटरों के वित्तपोषण में अखलाक अहमद की अहम भूमिका थी.

उमेश पाल की 24 फरवरी को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अतीक अहमद 2005 में हुई बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है. उस पर राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या का भी आरोप है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस उमेश पाल हत्याकांड में मेरठ निवासी अखलाक अहमद से कई बार पूछताछ कर चुकी है. अब उसे मेरठ से गिरफ्तार किया गया है.

प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और दो अन्य को 2006 के उमेश पाल अपहरण मामले में दोषी ठहराया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई. अहमद के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ और छह अन्य को अदालत ने बरी कर दिया था.

यह पहली बार हैं कि अतीक अहमद को किसी मामले में सजा हुई हैं. अतीक के खिलाफ 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!