कूनो नेशनल पार्क से निकल भागा चीता, झारबड़ौदा गांव पहुंचा, ग्रामीणों में दहशत
सांकेतिक तस्वीर
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बड़ी खबर सामने आई हैं. यहां नामीबिया से लाए गए चीतों में से एक चीता कूनो नेशनल पार्क के जंगल से सटे झारबड़ौदा गांव में घुस गया हैं. यह घटना रविवार सुबह की हैं.
कूनो नेशनल पार्क से निकल भागे चीतें का नाम ओबन हैं. चीते का झारबड़ौदा गांव में घुस आने से ग्रामीणों में दहशत हैं.

ANI ने जिला वन अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट किया कि नामीबिया से लाए गए चीतों में से एक चीता जिसका नाम ओबन हैं, कूनो नेशनल पार्क से 20 किमी दूर विजयपुर के झाड़बड़ौदा गांव में घुस गया हैं. गांव में निगरानी टीम भी पहुंच गई है. चीते को वापस लाने का प्रयास किया जा रहा हैं.
कूनो के जंगल से निकलकर चीता आसपास के खेतों में पहुंचा, गांव में मचा हड़कंप, सुरक्षा के लिए गांव के लोगों ने लिया लाठी-डंडों का इस्तेमाल #MadhyaPradesh #kunonationalpark #cheetah pic.twitter.com/j0ZjRDrZuZ
— Rakesh kumar patel (@NanheRakesh) April 2, 2023
11 मार्च को मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क के जंगल में दो चीतों – ओबन और आशा को सफलतापूर्वक छोड़ा गया था. ओबन ही नेशनल पार्क से बाहर निकल गया हैं.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
