कार स्टंट के दो वीडियो आए सामने, खिड़की और रूफ पर बैठे दिख रहे युवक-युवतियां

Noida 1 (1)
The Hindi Post

नोएडा | नोएडा में कार से स्टंट करने के कई वीडियो सामने चुके है. पुलिस चालान करने से लेकर गाड़ी सीज करने तक करवाई की कार्यवाही करती है लेकिन बावजूद इसके लोग अपनी जान और दूसरे की जान जोखिम में डालने से नहीं चूकते हैं.

नोएडा से कार स्टंट के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं. पहला वीडियो आठ सेकेंड का है. इस वीडियो में राजस्थान नंबर की गाड़ी नोएडा की सड़कों पर स्टंट करते हुए दिखाई दे रही है. स्पीड में चलती कार में तीन युवक और एक युवती रूफ और खिड़की से आधे बाहर लटके हुए नजर आ रहे हैं. आस पास से भी वाहन निकल रहे हैं. ये स्टंट कभी भी बड़े हादसे को दावत दे सकते है.

ट्रैफिक पुलिस ने नंबर के आधार पर कार मालिक की पहचान की है और उसका 23 हजार 500 रुपए का चालान कर दिया है. साथ ही कड़ी करवाई करने के लिए गाड़ी की भी तलाश की जा रही है.

वहीं दूसरा वीडियो 15 सेकंड का है. इसमें दिल्ली नंबर की गाड़ी की छत पर दो युवक और एक युवती बैठे है. गाड़ी की रफ्तार ठीक ठाक तेज है. ये वीडियो थाना सेक्टर-113 के आसपास का बताया जा रहा है. ट्रैफिक पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर जांच कर कर रही है.

दरअसल कारों में ओपेन रूफ की सुविधा होती है. लेकिन युवा इसका गलत प्रयोग कर रहे हैं. वे चलती कार में कार की छत और खिड़की से आधे बाहर लटककर स्टंट करते नजर आते हैं. इससे पहले भी कई बार इस तरह के स्टंट के वीडियो सामने आए है. नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने लोगों ने अपील की कि सड़क नियमों का पालन करे और इस तरह के स्टंट न करें.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!