इंडियन आइडल के पूर्व प्रतियोगी और ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता को स्नैचिंग और डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया गया

Arrest man-hand-handcuffed (1)

प्रतीकात्मक फोटो (फ्रीपिक)

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने इंडियन आइडल के पूर्व प्रतियोगी और ताइक्वांडो में दो बार के राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता को स्नैचिंग और डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय आरोपी की पहचान सूरज के रूप में हुई है जो गुप्ता एन्क्लेव, विकास नगर, उत्तम नगर दिल्ली का निवासी है। उसके खिलाफ विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 30 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल होने का केस दर्ज है।

आरोपी इंडियन आइडल सीजन 4 में प्रतिभागी था और तब शीर्ष 50 प्रतियोगियों में पहुंचने में सफल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

22 सितंबर को पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान एक पुलिस टीम ने एक स्कूटी पर एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा था, बाद में शक होने पर कर्मचारियों ने उसे रोक लिया।

पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान पता चला की जो स्कूटी उसके पास है वह थाने कीर्ति नगर से चोरी हुई थी। आरोपी की सरसरी तलाशी के दौरान, उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान, आरोपी ने उत्तरी दिल्ली की सब्जी मंडी इलाके से कई मोबाइल फोन छीनने और 2.5 किलो सोने के सामान को लूटने की बात कबूल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अधिकारी ने कहा कि उसने मोटरसाइकिल पर देशी पिस्टल और चाकू के बल पर दिल्ली के विभिन्न हिस्सों, खासकर पश्चिम, बाहरी, मध्य और उत्तरी जिलों में 100 से अधिक स्नैचिंग करने की बात कबूल की है।

जांच के दौरान विभिन्न स्थानों से आरोपितों के इशारे पर 55 मोबाइल फोन व चार दोपहिया वाहन बरामद किए गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!