प्राइवेट मोमेंट्स का वीडियो वायरल होने के चलते कॉलेज छात्रों ने किया सुसाइड, पुलिस जांच में जुटी

Dead Body IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

बेंगलुरु | कर्नाटक के दावणगेरे में एक निजी कॉलेज के दो छात्रों ने अंतरंग पलो का एक वीडियो सामने आने के बाद आत्महत्या कर ली है.

किसी अज्ञात व्यक्ति ने लड़के और लड़की के प्राइवेट मोमेंट्स को शूट कर लिया था. दोनों को इस बारे में जानकारी नहीं थी.

दोनों का निजी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड होने के बाद वायरल होने लगा. दोनों के परिवारों को भी इस बारे में पता चल गया था.

लड़की ने शुक्रवार रात को अपने घर पर आत्महत्या कर ली. जब लड़के को इस बारे में पता चला तो उसने शनिवार देर रात को अपनी जान दे दी.

पुलिस ने कहा कि दोनों छात्रों का वीडियो रिकॉर्ड करने वाले और इसे प्रसारित करने वाले लोगों की पहचान के संबंध में जांच जारी है.

दावणगेरेे के पुलिस अधीक्षक के. अरुण ने मीडियाकर्मियों से कहा कि पुलिस जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लेगी.

लड़के और लड़की के परिवार पहले ही दावणगेरे जिला पुलिस में अलग-अलग शिकायत दर्ज करा चुके हैं.

By IANS


The Hindi Post
error: Content is protected !!