घर की बालकनी में खड़ी बुजुर्ग महिला की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत, वीडियो बनाते रहे लोग

Greater Noida (1)
The Hindi Post

ग्रेटर नोएडा | ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है. इस घटना में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर की बालकनी के पास से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गई.

करंट में झुलसने से बुजुर्ग का शरीर धू-धू कर जलने लगा, वहीं तमाशबीन लोग वीडियो बनाते रहे. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाने के मिर्जापुर गांव में शनिवार को एक बुजुर्ग महिला अपनी बालकनी में खड़ी थी. तभी वह बिजली की लाइन से टच हो गई. महिला धू-धू कर जलने लगी. आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे और महिला का वीडियो बनाते रहे. महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि मिर्जापुर गांव निवासी अंगूरी देवी (80) की हाईटेंशन तार से झुलसकर मौत हो गई है.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!