जम्मू-कश्मीर में खिलौना बंदूक से बैंक लूटने की कोशिश, 2 गिरफ्तार

Arrest IANS_200721095044

(प्रतीकात्मक इमेज: आईएएनएस)

The Hindi Post

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को दो लड़कों ने खिलौने की बंदूक के दम पर बैंक को लूटने की कोशिश। दोनों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों ने नाथनुसा गांव के एक ग्रामीण बैंक शाखा में प्रवेश किया, जहां उसने कुछ बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर नकदी लूटने की कोशिश की।

शाखा के बाहर मौजूद कुछ ग्राहकों को शक हुआ, तो उन्होंने शटर को नीचे गिराकर पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने उसके पास से खिलौन की बंदूक और कुछ नशीले पदार्थों के दो छोटे पैकेट जब्त किए।

पुलिस ने कहा, “पैकेटों को फोरेंसिक लैब में भेजा गया है, ताकि पता चल सके कि अंदर पदार्थ ब्राउन शुगर है या कुछ और है।”

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!