ट्विशा शर्मा केस: दोबारा हुआ पोस्टमार्टम परीक्षण, आज शाम होगा अंतिम संस्कार

Twisha Sharma Death Case 3 (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

ट्विशा शर्मा केस: दोबारा हुआ पोस्टमार्टम परीक्षण, आज शाम होगा अंतिम संस्कार

 

भोपाल | ट्विशा शर्मा की कथित आत्महत्या के 13 दिन बाद रविवार शाम 5 बजे भदभदा विश्राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस बीच, AIIMS दिल्ली के वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम द्वारा शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया गया.

बता दे कि 13 मई को पोस्टमॉर्टम परीक्षण हुआ था. इसकी रिपोर्ट पर ट्विशा के परिजनों की ओर से आपत्ति उठाई गई थी. इसके बाद शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया गया था. AIIMS दिल्ली से चार सदस्यीय मेडिकल बोर्ड शनिवार शाम भोपाल पहुंचा था. इस टीम का नेतृत्व AIIMS दिल्ली के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता कर रहे हैं.

अंतिम संस्कार से पहले जारी एक भावुक बयान में ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने कहा कि परिवार ने पिछले 13 दिनों में ‘गहरे दुख, असहनीय पीड़ा और लंबे समय तक बनी अनिश्चितता’ का सामना किया.

बयान में कहा गया, “अत्यंत गहरे दुख, असहनीय पीड़ा और भारी मन से स्वर्गीय ट्विशा शर्मा का परिवार यह घोषणा करता है कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर किया जाएगा.”

परिवार ने कहा कि अंतिम संस्कार में हुई देरी ने उनके भावनात्मक आघात को और बढ़ा दिया है, खासकर इसलिए क्योंकि हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद के कई रीति-रिवाज पारंपरिक रूप से 13 दिनों की शोक अवधि के भीतर पूरे किए जाते हैं.

बयान में आगे कहा गया कि ट्विशा का परिवार अब जाकर उनका अंतिम संस्कार कर पा रहा है और इस दर्दनाक सच्चाई ने परिवार को भावनात्मक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया है.

बता दें कि ट्विशा शर्मा 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थीं. उनकी मौत को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है. ट्विशा के परिवार ने एक बार फिर दोहराया कि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया है और वे कानूनी प्रक्रिया में अपना विश्वास बनाए हुए हैं.

बयान में कहा गया कि परिवार का एकमात्र अनुरोध है कि सभी जांचें निष्पक्ष, पारदर्शी, स्वतंत्र और पूरी तरह कानून के अनुसार की जाएं.

 

 

ट्विशा शर्मा केस: दोबारा पोस्टमार्टम के बाद शाम 5 बजे भोपाल में होगा शव का अंतिम संस्कार

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!