TV एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन, जिम में वर्कआउट करते समय आया हार्ट अटैक

Siddhant Veer (1)

फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

जाने माने एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है. वो केवल 46 साल के थे.

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धांत का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो जिम में वर्कआउट कर रहे थे जब उनको दिल का दौरा पड़ा.

सिद्धांत को तुरंत अस्पताल ले जाया गया पर उनको बचाया नहीं जा सका. अस्पताल में उनको मृत्य घोषित कर दिया गया.

जिम में वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक पड़ना और फिर इस कारण से मौत हो जाने का यह तीसरा मामला है. इससे पहले ‘भाभी जी घर पर है’ के एक्टर दीपेश भान और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को भी जिम में वर्कआउट करते समय दिल का दौरा पड़ गया था.

एक्टर/एंकर जय भानुशाली ने सिद्धांत की फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘बहुत जल्दी चले गए सिद्धांत, रेस्ट इन पीस’.

Sidhant Veer No More (1)

सिद्धांत अपने पीछे अपनी पत्नी अलीसिया राउत और दो बच्चों को छोड़ गए है.

सिद्धांत एक मॉडल/एक्टर थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. उन्होंने कई TV शोज में काम किया और अपने काम से पहचान बनाई.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!