मुंबई एयरपोर्ट पर शाहरुख खान को रोका गया, कस्टम विभाग ने वसूला 7 लाख का जुर्माना : रिपोर्ट

Shahrukh Khan June28

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को लेकर एक खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान को सीमा शुल्क विभाग (कस्टम्स डिपार्टमेंट) ने शुक्रवार रात (12 नवंबर) को मुंबई हवाईअड्डे पर रोक लिया. ऐसा बताया जा रहा है कि उनके और उनके सहयोगियों के पास कुछ महंगी घड़ियां थी जिनको लेकर उनको एयरपोर्ट पर रोका गया. शाहरुख को इन घड़ियों के लिए सीमा शुल्क चुकाना पड़ा.

NDTV.in पर प्रकाशित एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि शाहरुख को 6.83 लाख रूपए का सीमा शुल्क चुकाना पड़ा. इसके बाद ही उनको एयरपोर्ट से जाने की अनुमति मिली. रिपोर्ट में आगे कहा गया कि जब शाहरुख खान और उनके साथ में लोग, एयरपोर्ट से निकल रहे थे तब उनके सामान को चेक किया गया और उसमें 18 लाख कीमत की लक्ज़री घड़ियों के खाली डिब्बे मिले.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फॉर्मलिटीज पूरी होने के बाद, एक्टर को तो जाने दिया गया पर उनके बॉडीगार्ड को रोक के रखा गया. उनसे पूछताछ के बाद ही उनको जाने की इजाजत मिली.

शाहरुख खान, शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला 2022 में भाग लेने शारजाह गए थे. इस कार्यक्रम में उन्हें अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा और संस्कृति में उनके योगदान के लिए ग्लोबल आइकन ऑफ़ सिनेमा एंड कल्चरल नैरेटिव अवार्ड से सम्मानित किया गया. इसी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर शाहरुख भारत वापस लौटे थे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!