ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, बोले – “ऐसी ताकत से …..”

Donald Trump 01 March IANS (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

वॉशिंगटन | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा कि वह ईरान पर पूरी ताकत से हमला करेंगे. ऐसा हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखा होगा.

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर ईरान को लेकर नई चेतावनी जारी की है. बता दें, ईरान लगातार हमले जारी रखे हुए है. ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की हमले में मौत के बाद ईरानी अधिकारियों ने मुंहतोड़ जवाब देने और अमेरिका और इजरायल से बदला लेने की बात कही है.

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, “ईरान ने अभी कहा है कि वह आज बहुत जोरदार हमला करेंगे. लेकिन बेहतर होगा कि वह ऐसा न करें, क्योंकि अगर वह ऐसा करते हैं, तो हम उन पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखी गई होगी!”

ईरान के इस्लामिक रिपब्लिक गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने सरकारी टेलीविजन पर सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की पुष्टि की है. इसके बाद आईआरजीसी ने उनके हत्यारों को सजा देने की कसम खाई. उन्होंने वादा किया कि जवाब अमेरिका और इजरायल के खिलाफ इतिहास का सबसे भयानक हमला होगा.

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने अमेरिका और इजरायल के नेताओं को अपराधी करार दिया और कहा कि ईरान पर लगातार हमलों के लिए उन्हें “बहुत बुरी सजा” मिलेगी.

गालिबफ ने कहा, “आपने लाल रेखा पार कर ली है और आपको इसकी कीमत चुकानी होगी. हम इतनी बुरी सजा देंगे कि आप खुद भीख मांगने पर मजबूर हो जाएंगे.”

 

 

ट्रंप ने ईरान को दी एक चेतावनी, बोले- ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखी


The Hindi Post
error: Content is protected !!