कराची बना जंग का मैदान: अमेरिकी दूतावास में घुसने की कोशिश कर रही भीड़ पर फायरिंग, लग गया लाशों का ढेर
फोटो: आईएएनएस
कराची बना जंग का मैदान: अमेरिकी दूतावास में घुसने की कोशिश कर रही भीड़ पर फायरिंग, लग गया लाशों का ढेर
खामेनेई की मौत के बाद प्रदर्शन की आग पाकिस्तान तक पहुंच चुकी है. पाकिस्तान के कराची में उग्र प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने अमेरिकी दूतावास परिसर के बाहर आगजनी और तोड़फोड़ की. स्थिति बिगड़ने पर US कॉन्सुलेट में तैनात अमेरिकी जवानों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोली चलाई जिसमें 8 लोगों के मारे जाने की खबर है.
घटना उस समय शुरू हुई जब बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कराची के एम.टी. खान रोड (MT Khan Road) पर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर एकत्र हुए. प्रदर्शनकारी ईरान में अयातुल्ला खामेनेई और उनके परिवार को निशाना बनाए जाने के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे.
हालात तब बेकाबू हो गए जब प्रदर्शनकारियों ने दूतावास परिसर में घुसने की कोशिश की और सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और वहां तैनात अमेरिकी सुरक्षा बलों ने पहले आंसू गैस के गोले छोड़े और फिर सीधी फायरिंग शुरू कर दी.
Pakistan protesters attack US consulate in Karachi following the announcement of Khamenei’s death. pic.twitter.com/AlOeIkUKHc
— Toochukwu of Divine Mercy. (@_ugomsinachi) March 1, 2026
बचाव अधिकारियों और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस हिंसा में अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है. पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और भारी सुरक्षा बल तैनात है.
यह घटना दिखाती है कि ईरान पर हुए हमलों के बाद मुस्लिम देशों में अमेरिका और इजरायल के खिलाफ कितना जबरदस्त आक्रोश है. कराची की यह हिंसा क्षेत्र में बढ़ते तनाव का ताजा उदाहरण है जहां अब सीधे तौर पर अमेरिकी दूतावासों को निशाना बनाया जा रहा है. प्रदर्शनकारी लगातार अमेरिका विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं और इस्लामिक नेताओं की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.
