“ट्रंप चाहते है कि भारत-पाकिस्तान ……” : बोला अमेरिका

Donald Trump 2 (1) (1)

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

वाशिंगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जल्द से जल्द कम हो. व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने नियमित ब्रीफिंग में कहा, “राष्ट्रपति ने कहा है कि वह इस तनाव को जल्द से जल्द कम होते देखना चाहते हैं. वह इस बात को अच्छी तरह समझते हैं कि दोनों देश के बीच दशकों से मतभेद है. हालांकि, उनके दोनों देशों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं.”

यह पूछे जाने पर कि क्या राष्ट्रपति दोनों देशों के नेताओं से बात करने की योजना बना रहे हैं, लेविट ने कहा कि ऐसा होने की दशा में वह पत्रकारों को इस बारे में जानकारी देंगी.

वर्तमान में, विदेश मंत्री रुबियो इस क्षेत्र (भारत-पाकिस्तान) में अमेरिका का नेतृत्व कर रही हैं. उन्होंने कहा कि वह “इस संघर्ष को समाप्त करने की कोशिश में दोनों देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं.”

विदेश मंत्री रुबियो ने गुरुवार को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की थी.

गत 22 अप्रैल को पहलगाम (कश्मीर) में पाकिस्तान स्थित एक संगठन द्वारा किए गए आतंकवादी हमले में आम नागरिकों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए, मंत्री रुबियो ने “भारत को पाकिस्तान के साथ मिलकर तनाव कम करने और दक्षिण एशिया में शांति तथा सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया है.”

शरीफ को दिए गए संदेश में उन्होंने तनाव कम करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया था. साथ ही यह भी कहा था कि पाकिस्तान को “आतंकवादी समूहों को किसी भी तरह का समर्थन बंद करने” की आवश्यकता है. इससे भारत के इस रुख को समर्थन मिलता है कि पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थक रहा है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!