दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में लगे भूकंप के झटके

Earthquake Depositphotos_108522578_s-2019 (1)

सांकेतिक तस्वीर | हिंदी पोस्ट

The Hindi Post

राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए. मंगलवार की देर रात 1.57 बजे तेज झटके लगे. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 थी और इसका केंद्र नेपाल में था.

दिल्ली के अलावा, भूकंप के झटके यूपी, एनसीआर और बिहार में भी महसूस किए गए.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार रात 1.57 बजे 6.3 तीव्रता का भूकंप नेपाल, मणिपुर में आया. इस भूकंप की गहराई, जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी.

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद, लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. काफी लोगों ने इस मौके पर वीडियो रिकॉर्ड किया और उसको सोशल मीडिया पर शेयर भी किया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!