95 साल के हुए लाल कृष्ण आडवाणी, प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घर जाकर बधाई दी

Rajnath Singh visits LK Advani's house wishes him on his 95th bday 3 (1)
The Hindi Post

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है. वो 95 साल के हो गए है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंचे.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान, लाल कृष्ण आडवाणी से आशीर्वाद लिया.

राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की है. उन्होंने लिखा, “आदरणीय आडवाणीजी के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दीं। मैं भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी आयु की कामना करता हूँ.”

लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को सिंध प्रान्त (अब पाकिस्तान में) में हुआ था. उनके पिता का नाम – कृष्णचन्द्र आडवाणी और मां का नाम – ज्ञान देवी था.

विभाजन के समय उनका परिवार मुंबई आ गया था.

कम उम्र में ही आडवाणी संघ से जुड़ गए थे. वो बीजेपी के संस्थापक सदस्य है. वो कई बार पार्टी के अध्यक्ष भी रहे.

वो अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में 2002 से 2004 तक देश के उप प्रधानमंत्री रहे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!