चार हाथ और चार पैर वाली बच्ची का इलाज शुरू, अभिनेता सोनू सूद मदद करने को आगे आए

girl with four hands and four hands and four legs (1)

वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर

The Hindi Post

बिहार के नवादा जिले में एक ऐसी बच्ची है जिसके जन्म के समय से ही चार हाथ और चार पैर है। बच्ची अब 2.5 साल की हैं। बच्ची का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है उसके चार हाथ और चार पैर है ।

इस बच्ची के बारे में पता चलने पर अभिनेता सोनू सूद मदद करने को आगे आए है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि, “टेंशन मत लीजिए, इलाज शुरू करवा दिया है। बस दुआ करिएगा।”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्ची के माता-पिता के पास इतने पैसे नहीं है कि वो उसका इलाज करवा पाए। ऐसे में अब सोनू सूद इस बच्ची का इलाज करवा रहे है जो एक सुखद समाचार है।

वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची के एक्स्ट्रा हाथ और पैर उसके पेट से जुड़े हुए है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!