“मैं अपने काम में बहुत बिजी रहती थी इसलिए मैंने राज को कभी नहीं पूछा कि वो क्या काम कर रहे हैं”: शिल्पा
फोटो सोर्स: फेसबुक
मुंबई | बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने मुंबई पुलिस को बताया कि वो अपने काम में इतना व्यस्त रही की उनको अपने पति राज कुंद्रा के पोर्न ऐप या अन्य गतिविधियों के बारे में नहीं पता था।
कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में कस्टडी में है।
शिल्पा ने कहा कि राज ने विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड 2015 में शुरू कि थी और वो भी इस कंपनी के बोर्ड में शामिल थी। पर 2020 में शिल्पा ने व्यक्तिगत कारणों से विआन इंडस्ट्रीज को छोड़ दिया था।
पुलिस ने पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रयान थोर्प के खिलाफ बुधवार को 1,500 पन्नो की चार्जशीट फाइल की।

पुलिस की जाँच के अनुसार, राज कथित तौर पर अपने कंपनी के ऑफिस का इस्तेमाल पोर्नोग्राफी कंटेंट बनाने और फिर उसको हॉटशॉट्स ऐप पर अपलोड करने के लिए करते थे|
1500 पन्ने की चार्जशीट में क्या इन्वेस्टीगेशन की गई और क्या सबूत है इसको दर्ज किया गया है| अब तक मुंबई पुलिस ने 11 लोगो को इस मामले में पकड़ा है|
पुलिस ने 23 जुलाई को राज कुंद्रा के घर पर और अगले दिन यानि 24 जुलाई को विआन इंडस्ट्रीज के ऑफिस में रेड की और इस दौरान लैपटॉप्स, हार्ड-डिस्क आदि सामान जब्त किया| पुलिस ने थोर्प का एक लैपटॉप भी कब्जे में ले लिया था|

