लगातार दूसरे दिन आयकर विभाग ने ली सोनू सूद के घर की ‘तलाशी’

Sonu Sood
The Hindi Post

मुंबई | आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि लगातार दूसरे दिन भी आयकर विभाग ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के घर पर अपना ‘तलाशी’ अभियान जारी रखा। कुछ कथित वित्तीय अनियमितताओं का पता लगाने के मकसद से तलाशी अभियान चलाने के लिए आयकर विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने 48 वर्षीय सूद के जुहू स्थित घर पर पहुंची।

आयकर विभाग संदिग्ध कर चोरी के लिए तलाशी के दौरान बैंक स्टेटमेंट, अकाउंट बुक्स, दस्तावेजों और वित्तीय और अन्य व्यावसायिक लेनदेन के विवरण की जांच कर रहा है, हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले, बुधवार के अभियान में आईटी के अधिकारियों ने अभिनेता से जुड़े लगभग आधा दर्जन परिसरों की तलाशी ली थी, जिसमें मुंबई में कार्यालय और अन्य संपत्तियां और लखनऊ में कुछ स्थान शामिल थे।

सोनू सूद पिछले साल (2020) कोविड -19 महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन के दौरान फंसे प्रवासियों के लिए मुफ्त उड़ानों और लक्जरी बसों की व्यवस्था कर सुर्खियों में आए थे| वह इस साल कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भारत के कई हिस्सों में विभिन्न अस्पतालों में तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए भी आगे आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!